भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर संजय राउत का तीखा हमला…..

    शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस समझौते को राष्ट्रहित के खिलाफ बताया। राउत ने कहा कि इससे भारतीय किसानों और छोटे व्यापारियों को नुकसान होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका को ज्यादा फायदा पहुंचाया गया है।

    राउत ने टैरिफ और आयात नीति को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भारतीय बाजार अमेरिकी उत्पादों के लिए खोल दिया गया है। इस बयान के बाद ट्रेड डील पर सियासी घमासान तेज हो गया है। बीजेपी की ओर से जवाब का इंतजार है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *