दिल्ली में बीजेपी सरकार के एक साल पूरे होने पर आज बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में 12 दिनों का मेगा प्लान तैयार किया गया है। 8 से 20 फरवरी तक रोज अलग-अलग विभागों के कार्यक्रम होंगे। रामलीला मैदान में 500 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई जाएगी।
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। सरकार का फोकस पर्यावरण संरक्षण और ट्रांसपोर्ट सुधार पर है। 21 फरवरी को सरकार का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा जाएगा। विधायकों को अपने क्षेत्रों में जाकर सरकार के काम बताने के निर्देश दिए गए हैं।
