विराट कोहली का 37वां जन्मदिन, क्रिकेट में बनाए अनगिनत रिकॉर्ड

    क्रिकेट की दुनिया में कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं जो इतिहास रचते हैं और कुछ खेल को नई पहचान देते हैं। विराट कोहली उन्हीं में से एक हैं। आज ‘किंग कोहली’ अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने करियर में उन्होंने कई ऐसे कीर्तिमान स्थापित किए हैं जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने रहेंगे।

    वनडे क्रिकेट में कोहली ने 51 शतक लगाए और इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने 10 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सबसे ऊंचा औसत बनाए रखा। टेस्ट क्रिकेट में कोहली ने भारत की ओर से सात डबल सेंचुरी बनाई और 2016 के आईपीएल सीजन में 973 रन बनाकर नया रिकॉर्ड स्थापित किया।

    कोहली 937 टेस्ट रेटिंग प्वाइंट्स हासिल करने वाले भारत के अकेले बल्लेबाज हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने लगातार नौ टेस्ट सीरीज में जीत हासिल की और विदेशों में ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों को मात दी। उन्होंने तीनों फॉर्मेट में 27 हजार से अधिक रन बनाए।

    कोहली अंडर-19 वर्ल्ड कप से लेकर 2024 टी20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी तक कई बड़ी जीतों का हिस्सा रहे। उन्हें अर्जुन अवॉर्ड, खेल रत्न और पद्मश्री जैसे सम्मान भी प्राप्त हुए। साथ ही, उन्हें आईसीसी के दशक के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का खिताब भी मिला।

    विराट कोहली ने अपने करियर में न केवल रन बनाए बल्कि क्रिकेट को जुनून, समर्पण और मेहनत की नई परिभाषा दी। उनके योगदान और रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट के इतिहास में हमेशा याद रखे जाएंगे।

    REPORTER: DIVYA MEHTA

    EDITOR: SHIVAM PRAJAPATI

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *