अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चीन के प्रेसिडेंट शी जिनपिंग से होगी एक बड़ी मुलाकात

    चीन पर 100 फीसदी का टैरिफ थोपने और अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी देने के बीच अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चीन के प्रेसिडेंट शी जिनपिंग से एक बड़ी मुलाकात होने जा रही है। यह मीटिंग दक्षिण कोरिया में होगी, जिसपर पूरी दुनिया की नजरें हैं।चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन (APEC 2025) में भाग लेने के लिए 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक दक्षिण कोरिया का दौरा करेंगे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *