दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) पर कस्टम अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने एक विदेशी महिला यात्री के पास से सोने की बरामदगी की है। महिला यांगून से दिल्ली आई थी। उसे ग्रीन चैनल से बाहर निकलने की कोशिश करते समय रोका गया। महिला अपने अंडरगारमेंट्स में करीब एक करोड़ रुपये की कीमत के सोने के छह बिस्किट छिपाकर लाई थी। फिलहाल अधिकारियों ने सोना जब्त कर लिया गया है और महिला से पूछताछ जारी है।
अंडरगारमेंट्स में छिपाकर लाई थी सोने के बिस्किट
