पाकिस्तानी फौज पर TTP का हमला, बारूद से भरी कार में धमाका, सेना के कैंप में मुठभेड़

    जिस तहरीक-ए-तालिबान को लेकर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच लड़ाई ठनी हुई है, उसने एक बार फिर देश के अंदर ही पाकिस्तानी फौजियों को निशाने पर ले लिया. TTP की ओर से ये हमला सीमावर्ती खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में किया गया. यहां पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और हमलावरों के बीच मुठभेड़ हुई और किसी तरह आत्मघाती हमले को नाकाम कर दिया गया. इस मुठभेड़ के दौरान पाकिस्तानी अधिकारियों की ओर से आत्मघाती हमलावर समेत चार आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया गया है. पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक आतंकवादियों ने उत्तरी वजीरिस्तान जिले के मीर अली इलाके में सुरक्षा बलों के शिविर को निशाना बनाने कगी कोशिश की थी. एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे वाहन को आर्मी कैंप की चारदीवारी से टकरा दिया, जिससे एक बडा़ धमाका हुआ और कैंप की दीवार गिर गई. इसका फैयदा उठाते हुए तीन और हमलावरों ने सेना की छावनी में घुसने की कोशिश की. सुरक्षाबलों ने बताया कि शिविर पर हमला करने की कोशिश कर रहे तीन अन्य आतंकवादियों को घुसने से पहले ही मार गिराया गया. दावा किया गया है कि घटना में कोई भी सैनिक जख्मी नहीं हुआ है.

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *