उत्तर प्रदेश के उन्नाव में रविवार देर रात “I Love Mohammad” जुलूस के दौरान बड़ा बवाल हो गया। यह जुलूस गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के मनोहर नगर में दुर्गा मंदिर के पास से निकाला गया और आपत्तिजनक नारेबाजी की गई। नवरात्र से एक दिन पहले जुलूस निकालने से स्थानीय लोगों की भावनाएं भड़क उठीं। बताया जा रहा है कि इसमें “सर तन से जुदा” जैसे भड़काऊ नारे लगाए गए। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो महिलाओं ने लाठियां छीनने की कोशिश की और झड़प हो गई। हालात बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। प्रशासन ने धारा 144 का उल्लंघन करने और माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। फिलहाल इलाके को छावनी में बदलकर हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
उन्नाव में “I Love Mohammad” जुलूस से बवाल, भड़काऊ नारेबाजी पर पुलिस का लाठीचार्ज
