बिहार की राजनीति में अगले 48 घंटे बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। सोमवार से कई अहम बैठकें होने की संभावना है, जिनके बाद राज्य में सरकार बदलने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार देर शाम या मंगलवार सुबह इस्तीफा दे सकते हैं। नई सरकार बनने तक वे कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहेंगे।
बीजेपी और जदयू दोनों सोमवार को अपने-अपने विधायक दल की बैठक कर सकते हैं। कैबिनेट की अंतिम बैठक के बाद नीतीश कुमार राजभवन जाकर अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इसके बाद NDA विधायक दल की बैठक में उन्हें फिर से दल का नेता चुना जाएगा। नई सरकार बनाने के लिए वे दोबारा राजभवन जाएंगे और अपना दावा पेश करेंगे।
वर्तमान 17वीं विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA ने 202 सीटों पर जीत हासिल कर ऐतिहासिक बहुमत प्राप्त किया है। इस जीत के साथ ही राज्य में नई सरकार बनने की राह साफ होती दिख रही है।
REPORTER: DIVYA MEHTA
EDITOR: SHIVAM PRAJAPATI
