बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद RJD ने आत्म विश्लेषण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पार्टी सुप्रीमो तेजस्वी यादव ने 17 नवंबर को अपने आवास पर विधायकों और उम्मीदवारों की अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में चुनाव परिणाम की समीक्षा, गलतियों की पहचान और आगे की रणनीति तय की जाएगी।
महागठबंधन में शामिल कांग्रेस और वाम दल भी भारी नुकसान के बाद सिर्फ 35 सीटों पर सिमट गए। RJD ने सोशल मीडिया पर कहा कि हार में विवाद नहीं, जीत में अहंकार नहीं और वह गरीबों की आवाज़ बुलंद करती रहेगी। पार्टी अब आत्मविश्लेषण और पुनर्गठन की दिशा में कदम बढ़ा रही है। बैठक में यह तय होगा कि राजनीतिक रणनीति में कितना बदलाव किया जाएगा और महागठबंधन में नई भूमिकाएं क्या होंगी।
REPORTER: DIVYA MEHTA
EDITOR: SHIVAM PRAJAPATI
