छठ पर चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का अलर्ट

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 24 अक्टूबर को बताया कि बंगाल की दक्षिण-पूर्वी खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बना है, जो 25 अक्टूबर तक डिप्रेशन और 27 अक्टूबर तक साइक्लोनिक स्टॉर्म में बदल सकता है।मौसम विभाग ने बताया कि यह तूफान आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ सकता है, लेकिन ओडिशा में 27 से 29 अक्टूबर तक भारी बारिश होगी। राज्य में येलो अलर्ट जारी किया गया है। साउथ ओडिशा के तटीय इलाकों में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।ओडिशा में चक्रवाती तूफान के खतरे को देखते हुए राज्य की आपदा प्रबंधन टीमें हाई अलर्ट पर हैं। बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव 27 अक्टूबर से राज्य में भारी बारिश ला सकता है। हालांकि, चक्रवात का सीधा असर ओडिशा पर नहीं पड़ेगा, लेकिन राज्य में तेज हवाओं और भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *