लखनऊ में नई बाबरी मस्जिद निर्माण के ऐलान के बाद तनाव का माहौल है। विश्व हिन्दू रक्षा परिषद की ओर से कई इलाकों में विवादित पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टरों में 10 फरवरी को मुर्शिदाबाद चलने का आह्वान किया गया है।
पोस्टर वायरल होने के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। अभी तक किसी राजनीतिक दल की आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। मामले को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।
