तीन नाबालिग बहनों की मौत में पिता से पूछताछ, कई खुलासे…..

    उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की मौत के मामले में पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। शनिवार को पुलिस ने बच्चियों के पिता चेतन से घंटों पूछताछ की, जिसमें उसने अपनी तीन शादियों और एक लिव-इन पार्टनर की मौत की बात कबूल की।

    चेतन के अनुसार पहली पत्नी से संतान न होने पर उसने साली से शादी की, जबकि अन्य रिश्ते अवैध संबंधों से जुड़े थे। जांच में सामने आया कि फ्लैट में तीन पत्नियां और पांच बच्चे रहते थे। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि बच्चियों की पढ़ाई छुड़वाने की असली वजह क्या थी। घटना के वक्त परिजनों की भूमिका, गेट तोड़ने की कोशिश और पिता का मॉर्चरी न जाना कई सवाल खड़े कर रहा है।

    कमरे से मिले सुसाइड नोट में मोबाइल गेम का जिक्र है, जिसे पुलिस जांच का हिस्सा मान रही है। फिलहाल मामला बहुआयामी जांच के दायरे में है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *