नीरज गोयत ने केसरिया, सफेद और हरे रंग की ड्रेस पहनकर रिंग में उतरे। जैसे ही मुकाबला शुरू हुआ उन्होंने एंथनी टेलर पर पंचों की बौछार कर दी। नीरज के कोच सुरेंद्री चौहान ने बताया कि उन्होंने तकनीकी बॉक्सिंग का शानदार प्रदर्शन करते हुए एंथनी को संभलने का मौका नहीं दिया।
उन्होंने बताया कि जब नीरज उनके पास बॉक्सिंग सीखने आये थे तो वह महज 11 साल के थे। तीन साल तक अभ्यास किया। जिला स्तरीय की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करते हुए वह राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी खेलने लगे।
नीरज गोयत ने दुबई और घाना में हुईं मुक्केबाजी प्रतियोगिताओं में अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की है। 20 दिसंबर को दुबई के ड्यूटी फ्री टेनिस स्टेडियम में में नीरज गोयत ने अमेरिकी बॉक्सर एंथनी टेलर को कड़े मुकाबले में 3-0 से हराया।
REPORTER: SHIVAM PRAJAPATI
EDITOR: SHIVAM PRAJAPATI
