सुप्रीम कोर्ट ने अजमेर शरीफ दरगाह में प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से चादर चढ़ाने की परंपरा पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। यह याचिका विश्व वैदिक सनातन संघ की ओर से दायर की गई थी।
सीजेआई सूर्यकांत की अगुवाई वाली वेकेशन बेंच ने कहा कि इस मामले पर 26 या 29 दिसंबर को सुनवाई हो सकती है। उधर, केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने साफ किया कि कोर्ट की ओर से कोई रोक नहीं है, इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चादर चढ़ाई जाएगी। उर्स की रस्में 30 दिसंबर तक चलेंगी।
REPORTER: DIVYA MEHTA
EDITOR: SHIVAM PRAJAPATI
